अन्नप्रासन उत्सव दिवस मनाया

Published at :20 Jun 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
अन्नप्रासन उत्सव दिवस मनाया

फोटो है 16 में कैप्सन : उत्सव के मौके पर किया गया लोगों को जागरूक चौथम. बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने की दिशा में आइसीडीएस ने केयर इंडिया के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्रासन उत्सव दिवस मना कर क्षेत्रों के बच्चों की मां को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया. शुक्रवार को प्रखंड के देवका […]

विज्ञापन

फोटो है 16 में कैप्सन : उत्सव के मौके पर किया गया लोगों को जागरूक चौथम. बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने की दिशा में आइसीडीएस ने केयर इंडिया के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्रासन उत्सव दिवस मना कर क्षेत्रों के बच्चों की मां को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया. शुक्रवार को प्रखंड के देवका गांव स्थित केंद्र संख्या 68, 72 एवं 131 की सेविका उषा कुमारी, एकता राज, श्वेता कुमारी सहित केयर इंडिया प्रखंड प्रबंधक सुनील कुमार व फेसिलेटर विवके कुमार ने पोषक क्षेत्र की लाभार्थी महिलाओं को 6 से 8 माह के बच्चों एवं 9 – 11 माह के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने हेतु संतुलित आहर का प्रशिक्षण दिया. बच्चों की आयु अनुरूप ऊपरी आहार, आहार में विविधता, ऊपरी आहार सामग्री का प्रदर्शन सहित आहार तैयार करने की विधि की जानकारी दी गयी. मौके पर आशा सहित ललन कुमार सिंह, उमेश सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन