मोस्ट वांटेड रविन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा

बेलदौर :थाना क्षेत्र के पचौत पंचायत के मुरली गांव से पुलिस छापामेरी में कुख्यात अपराधी रविन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया. शुक्रवार को पुलिस ने सुनियोजित रणनीति के तहत दो टीमों में बंट कर मुरली एवं बोबिल गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया. बोबिल गांव में सहरसा एवं खगडि़या जिले का कुख्यात अपराधी मणिया […]
बेलदौर :थाना क्षेत्र के पचौत पंचायत के मुरली गांव से पुलिस छापामेरी में कुख्यात अपराधी रविन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया. शुक्रवार को पुलिस ने सुनियोजित रणनीति के तहत दो टीमों में बंट कर मुरली एवं बोबिल गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया. बोबिल गांव में सहरसा एवं खगडि़या जिले का कुख्यात अपराधी मणिया पासवान को दबोचने के लिए दिन भर पुलिस कड़ी मशक्कत करती रही, लेकिन पुलिस को चकमा देकर मणिया पासवान दूसरी बार भी पुलिस को चकमा दे गया.
जबकि पुलिस की दूसरी टीम ने मुरली गांव में घेराबंदी कर मणिया पासवान के भाई सुदर्शन पासवान हत्याकांड के अभियुक्त रविन यादव को धर दबोचा. एक वर्ष पूर्व सहरसा जिले के काशनगर ओपी अंतर्गत बराही गांव में कुख्यात सुदर्शन पासवान की हत्या गिरफ्तार अभियुक्त समेत इनके सहयोगियों ने अपना वर्चस्व कायम करने के लिए कर दी थी. इसके कारण आसपास के इलाके में सुदर्शन पासवान की दहशत का खात्मा हुआ, तो वही मणिया पासवान गिरोह कमजोर पड़ गया. बावजूद मणिया पासवान इलाके में अपना दबदबा बनाये रखने के लिए लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराता रहा है.
पुलिस की बढ़ रही दबिश एवं रविन यादव की गिरफ्तारी से अब मणिया पासवान भी अपने ठिकाने से गायब हो गया है. थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने बोबिल में छापेमारी की. पर, पुलिस की भनक पाकर मणिया फरार हो गया. वही गिरफ्तार अभियुक्त रविन यादव पर काशनगर ओपी में हत्या का मामला, तो स्थानीय थाने में चोरी का मामला दर्ज है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










