लाभुकों को मिला डिजिटल पासबुक

फोटो है 15 में कैप्सन : बैंक खाता खुलवा कर डिजिटल पासबुक लेते ग्रामीण बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन बोबिल में शिविर लगा कर बिहार ग्रामीण बैंक के सौजन्य से उपभोक्ताओं का बैंक खाता खोल कर डिजिटल पासबुक उपलब्ध कराया गया. शुक्रवार को उक्त बैंक की लघु इकाई शाखा द्वारा ग्रामीणों का बैंक खाता […]
फोटो है 15 में कैप्सन : बैंक खाता खुलवा कर डिजिटल पासबुक लेते ग्रामीण बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन बोबिल में शिविर लगा कर बिहार ग्रामीण बैंक के सौजन्य से उपभोक्ताओं का बैंक खाता खोल कर डिजिटल पासबुक उपलब्ध कराया गया. शुक्रवार को उक्त बैंक की लघु इकाई शाखा द्वारा ग्रामीणों का बैंक खाता खोल कर डिजिटल पासबुक उपलब्ध कराया जा रहा है. शिविर में शाखा के बीसीए मंजीत कुमार सिंह ने बताया कि अबतक पंचायत में 1700 सौ से अधिक उपभोक्ताओं को डिजिटल पासबुक उपलब्ध कराया जा चुका है. उपभोक्ता आसान तरीके से डिजिटल पासबुक के माध्यम से राशि की जमा निकासी एवं अंतरण कर सकते हैं. खाता खुलवाने को लेकर ग्रामीणों की भीड़ शिविर में जुटी रहती है. लोगों में वित्तीय साक्षरता की ललक ने उपभोक्ताओं की संख्या मंे अप्रत्याशित इजाफा कर दिया है. दो पहचान पत्र उपलब्ध कराये जाने पर प्रतिनियुक्त बीसीए आसान तरीके से डाटा अपलोड कर डिजिटल पासबुक उपभोक्ता को हाथों हाथ उपलब्ध करा रहे हैं. इसके कारण बैंक खाता खुलवाने में लोगों को काफी सहूलियत हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










