ट्राइसाइकिलों से पटा प्रखंड कार्यालय

Published at :19 Jun 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
ट्राइसाइकिलों से पटा प्रखंड कार्यालय

फोटो है 17 में कैप्सन : ट्राइसाइकिल का शो रूम बना प्रखंड कार्यालय.बेलदौर. प्रखंड कार्यालय परिसर इस समय ट्राइसाइकिल से भरा पड़ा है. बीडीओ कक्ष से लेकर पंचायत कार्यालय तक का रास्ता ट्राइसाइकिल से जाम है. इसके कारण कार्यालय की सूरत भले ही बिगड़ गयी हो, लेकिन नि:शक्तों में इसको लेकर खुशी है. उन्हें आस […]

विज्ञापन

फोटो है 17 में कैप्सन : ट्राइसाइकिल का शो रूम बना प्रखंड कार्यालय.बेलदौर. प्रखंड कार्यालय परिसर इस समय ट्राइसाइकिल से भरा पड़ा है. बीडीओ कक्ष से लेकर पंचायत कार्यालय तक का रास्ता ट्राइसाइकिल से जाम है. इसके कारण कार्यालय की सूरत भले ही बिगड़ गयी हो, लेकिन नि:शक्तों में इसको लेकर खुशी है. उन्हें आस बंधी है कि जल्द ही उन्हें ट्राइसाइकिल मिलेगी. हालांकि ट्राइसाइकिल किन-किन को मिलेगी, यह तो जिला से लाभुकों की सूची उपलब्ध होने के बाद ही पता चल पायेगा. इस संदर्भ में बीडीओ रामानुज कौशिक ने बताया कि जिले से प्रखंड को 40 ट्राइसाइकिल उपलब्ध करायी गयी है. सूची उपलब्ध होने पर चयनित लाभुकों के बीच इसका वितरण किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन