पौरा में मध्याह्न भोजन का 113 बोरा चावल जब्त

Published at :17 Jun 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
पौरा में मध्याह्न भोजन का 113 बोरा चावल जब्त

पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के घर से बरामद किया चावलट्रैक्टर मालिक बिगु चौधरी गिरफ्तार, चालक फरार प्रतिनिधि, गोगरीक्षेत्र के पौरा ओपी अंतर्गत पौरा गांव में कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा मध्याह्न भोजन योजना का 133 बोरा चावल पुलिस ने जब्त किया है. इस मामले में पौरा निवासी बिगु चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार […]

विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के घर से बरामद किया चावलट्रैक्टर मालिक बिगु चौधरी गिरफ्तार, चालक फरार प्रतिनिधि, गोगरीक्षेत्र के पौरा ओपी अंतर्गत पौरा गांव में कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा मध्याह्न भोजन योजना का 133 बोरा चावल पुलिस ने जब्त किया है. इस मामले में पौरा निवासी बिगु चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पौरा में मंगलवार की रात बिगु चौधरी अपने घर पर ट्रैक्टर से मध्याह्न भोजन योजना के चावल की बोरी उतार रहा था. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व अन्य अधिकारी को दे दी. सूचना मिलते ही पौरा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और बिगु चौधरी को गिरफ्तार कर चावल जब्त कर लिया. वहीं ट्रैक्टर चालक भाग निकला. ग्रामीणों ने बताया कि बिगु चौधरी ट्रैक्टर से मध्याह्न भोजन का चावल गोदाम से विद्यालय तक पहुंचाने का कार्य करता था. मंगलवार को वह रात में मध्याह्न भोजन का चावल अपने घर पर उतार रहा था. पौरा ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन