स्वास्थ्य उपकेंद्र में जलजमाव से परेशानी

Published at :17 Jun 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य उपकेंद्र में जलजमाव से परेशानी

फोटो है 14 मेंकैप्सन- उप स्वास्थ्य केंद्र का दृश्यप्रतिनिधि, मानसीप्रखंड के चकहुसैनी पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में जल जमाव रहने के कारण आने-जाने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. परिसर के रोड से नीचे रहने के कारण पूर्वी एवं दक्षिणी भाग में हमेशा पानी जमा रहता है. इसी के बगल […]

विज्ञापन

फोटो है 14 मेंकैप्सन- उप स्वास्थ्य केंद्र का दृश्यप्रतिनिधि, मानसीप्रखंड के चकहुसैनी पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में जल जमाव रहने के कारण आने-जाने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. परिसर के रोड से नीचे रहने के कारण पूर्वी एवं दक्षिणी भाग में हमेशा पानी जमा रहता है. इसी के बगल से नाला भी बना हुआ है. जाम की स्थिति में नाले का पानी भी परिसर में ही बहने लगता है. स्वास्थ्य उपकेंद्र पर कार्य करने वाले कर्मी किसी तरह ड्यूटी करते हैं. आस पास के कुछ लोग अपने पशु एवं सामान को भी कर्मी की गैर हाजिरी में केंद्र में ही रखते हैं. इस कारण भी गंदगी फैली रहती है. पानी के अधिक दिनों से जमाव रहने के कारण दुर्गंध भी आने लगा है. स्वास्थ्य उपकेंद्र पर एक एएनएम की ड्यूटी है. सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, चकहुसैनी के पूर्व मुखिया टुनटुन सिंह आदि ने पीएचसी प्रभारी से स्वास्थ्य उपकेंद्र में साफ सफाई एवं उच्चीकरण कराने की मांग की है. स्वास्थ्य उपकेंद्र की दीवार ऊंचा कर एक मुख्य द्वार बना दिया जायेगा, तभी बाहरी लोगों का अंदर आना रुकेगा. उन्होंने कहा कि बरसात में और परेशानी होता है. मिट्टी भराई का कार्य बरसात के पूर्व कराने की मांग की है. इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक यशपाल ने बताया कि सड़क ऊंचा हो जाने के कारणउपकेंद्र का परिसर नीचे हो गया है. इस कारण पानी का जमाव होता है. वहां पर मिट्टी भराई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन