योग शिविर में भाग लेने के लिए कैडेट रवाना

फोटो है 10 मेंकैप्सन- छात्रों को रवाना करते प्राचार्यखगडि़या. योग दिवस की तैयारी को लेकर मुंगेर में चल रहे 10 दिवसीय कैंप में जेएनकेटी के एनसीसी कैडेट भी भाग ले रहे हैं. बुधवार को जेएनकेटी इंटर विद्यालय के 100 एनसीसी जूनियर कैडेट को मुंगेर रवाना किया गया. कैडेट को रवाना करते हुए स्कूल के प्राचार्य […]
फोटो है 10 मेंकैप्सन- छात्रों को रवाना करते प्राचार्यखगडि़या. योग दिवस की तैयारी को लेकर मुंगेर में चल रहे 10 दिवसीय कैंप में जेएनकेटी के एनसीसी कैडेट भी भाग ले रहे हैं. बुधवार को जेएनकेटी इंटर विद्यालय के 100 एनसीसी जूनियर कैडेट को मुंगेर रवाना किया गया. कैडेट को रवाना करते हुए स्कूल के प्राचार्य डॉ अमोद कुमार, एनओ संजीव कुमार राय मौजूद थे. श्री राय कैडेट के साथ मुंगेर रवाना हुए. प्राचार्य ने बताया कि 9 एनसीसी बिहार बटालियन मुंगेर द्वारा 10 दिवसीय योग कैंप लगाया गया है. इसमें जेएनकेटी के एनसीसी कैडेट्स पार्ट-पार्ट में भाग ले रहे हैं. छात्रा कैडेट्स का कैंप भागलपुर चल रहा है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक नीतीश कुमार, बबलू अली खां, दिनेश मोची आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










