भूमि विवाद में चचेरी भाई की गोली मार कर हत्या

फोटो है 2 मेंकैप्सन- शव के समीप रोते-बिलखते परिजन.मामला मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव कानामजद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी प्रतिनिधि, मानसी (खगडि़या)थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद में चचेरे भाई ने ही भाई की गोली मार कर […]
फोटो है 2 मेंकैप्सन- शव के समीप रोते-बिलखते परिजन.मामला मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव कानामजद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी प्रतिनिधि, मानसी (खगडि़या)थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद में चचेरे भाई ने ही भाई की गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उक्त मामले में मृत व्यक्ति के पुत्र के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष रामउदय तिवारी ने बताया कि बंगलिया निवासी 45 वर्षीय दयानंद यादव अपने पुत्र दुर्गेश के साथ घर के समीप मक्के के फसल की कटनी करवा रहे थे. इसी दौरान उनका चचेरा भाई पटवारी यादव पहुंचा और फसल कटनी का विरोध करने लगा. विवाद इतना बढ़ा कि पटवारी यादव ने दयानंद यादव गोली मार दी. गोली दयानंद की गरदन में लगी और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत दयानंद के पुत्र दुर्गेश के फर्द बयान पर तीन लोगों पर नामजद किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उधर, मृत दयानंद के घर कोहराम मचा है. उसकी पत्नी कृष्णा देवी की हालत बदहवास जैसी हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी यादव बट्टेदारी पर एक खेत लिया था, जिसको दयानंद ने खरीद लिया. उक्त खेत पटवारी यादव खरीदना चाह रहा था. इसी खुन्नस को लेकर विवाद चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










