आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र के विरुद्ध मामला दर्ज

Published at :15 Jun 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र के विरुद्ध मामला दर्ज

महेशखूंट. थानाध्यक्ष क्षेत्र के लोहिया चौक के समीप गोल्डन शिक्षण संस्थान में चल रहे गैर सरकारी आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र के विरुद्ध सीडीपीओ के प्राथमिकी दर्ज करायी है. गोगरी सीडीपीओ वर्तिका सुमन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर महेशखूंट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया कि गैर सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र के निदेशक […]

विज्ञापन

महेशखूंट. थानाध्यक्ष क्षेत्र के लोहिया चौक के समीप गोल्डन शिक्षण संस्थान में चल रहे गैर सरकारी आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र के विरुद्ध सीडीपीओ के प्राथमिकी दर्ज करायी है. गोगरी सीडीपीओ वर्तिका सुमन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर महेशखूंट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया कि गैर सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र के निदेशक एसएस चौबे, प्रशिक्षण केंद्र के संचालक गुलाम सरबर, अमित कुमार, किरण देवी, सोनी कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इधर, थानाध्यक्ष शिव शंकर मांझी ने बताया कि आइपीसी की धारा 420, 406, 467, 468, 34 लगाया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन