कई स्कूलों में देर से पहुंचे शिक्षक बच्चे नगण्य

बेलदौर. सोमवार को दो माह पांच दिन के बाद स्कूल की गरमी छुट्टी खत्म हुई. कई स्कूलों में समय से गेट एवं कार्यालय कक्ष का ताला नहीं खुलने के कारण बच्चे स्कूल के गेट एवं वर्ग कक्ष के खुलने का घंटों इंतजार करते रहे. इसमें प्राइमरी स्कूल भोरहा बासा, आशाटोल, सोनमा बासा, मोहिनी बासा, तिलाठी, […]
बेलदौर. सोमवार को दो माह पांच दिन के बाद स्कूल की गरमी छुट्टी खत्म हुई. कई स्कूलों में समय से गेट एवं कार्यालय कक्ष का ताला नहीं खुलने के कारण बच्चे स्कूल के गेट एवं वर्ग कक्ष के खुलने का घंटों इंतजार करते रहे. इसमें प्राइमरी स्कूल भोरहा बासा, आशाटोल, सोनमा बासा, मोहिनी बासा, तिलाठी, भोरहा मुसलिम टोल, ठाठा बासा आदि हैं. इन स्कूलों के देर से खुलने के कारण स्कूलों में छात्र छात्राओं की उपस्थिति नगण्य थी. इसी तरह की शिकायत मिडिल स्कूल हनुमाननगर, पिरनगरा पूर्वी, चक्रमणियां, डुमरी, ढाढ़ी के मिडिल स्कूलों की भी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










