हॉकी खिलाड़ी पर मनचलों ने की छींटाकशी, रोड जाम

खगड़िया: कोसी कॉलेज के मैदान पर रविवार को प्रैक्टिस कर रही महिला हॉकी खिलाड़ियों पर कुछ मनचलों ने छींटाकशी की. टीम के कोच ने जब इसका विरोध किया, तो मनचलों ने उनके साथ हाथापाई की. इससे आक्रोशित हॉकी खिलाड़ी व जिला हॉकी संघ के सदस्यों ने कोसी कॉलेज के समक्ष रोड जाम कर कर दिया. […]
उन्होंने पहले तो खिलाड़ियों पर छींटाकशी की और विरोध करने पर र्दुव्यवहार भी किया. इसके बाद गुस्साये खिलाड़ियों व जिला हॉकी संघ के सदस्यों ने कॉलेज के सामने कचहरी रोड को जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर खिलाड़ियों ने लगभग आधा घंटे बाद जाम हटाया. हॉकी टीम के कोच विकास कुमार ने बताया कि दो चार की संख्या में मनचलों के आने से लगातार दो दिनों से खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी हो रही है. अभ्यास के दौरान मनचलों ने खिलाड़ियों पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी. उन्होंने इसका विरोध किया, तो मनचलों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










