रिक्शा चालकों ने बनायी कमेटी

Published at :14 Jun 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
रिक्शा चालकों ने बनायी कमेटी

खगडि़या. रेलवे परिसर में रविवार को रिक्शा चालक संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता एक्टू के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने की. श्री यादव ने बताया कि 31 सदस्यीय जिला कमेटी, 21 सदस्यीय कार्यकारिणी, पांच सदस्यीय संरक्षक मंडल व सलाहकार कमेटी का गठन किया गया है. अध्यक्ष के रूप में किरण कुमारी, कोषाध्यक्ष के रुप में […]

विज्ञापन

खगडि़या. रेलवे परिसर में रविवार को रिक्शा चालक संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता एक्टू के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने की. श्री यादव ने बताया कि 31 सदस्यीय जिला कमेटी, 21 सदस्यीय कार्यकारिणी, पांच सदस्यीय संरक्षक मंडल व सलाहकार कमेटी का गठन किया गया है. अध्यक्ष के रूप में किरण कुमारी, कोषाध्यक्ष के रुप में सकल देव पासवान, सचिव कृपाल पासवान, चालक संघ के संरक्षक मंडल के रुप में किरण देव यादव, निर्धन यादव, जगदीश महतो, रंजन यादव को चयनित किया गया. रिक्शा चालकों के समस्याओं के समाधान के लिए चौक चौराहे पर स्टैंड, रैन बसेरा का निर्माण करने, रिक्शा एवं बैटरी रिक्शा का अलग-अलग स्टैंड निर्धारित करने, राशन केरोसिन, इंदिरा आवास की व्यवस्था करने, लाइसेंसी रिक्शा चालकों को कार्ड निर्गत करने आदि समस्याओं से निदान कराने से की मांग जिला प्रशासन से की है. मौके पर दर्जनों रिक्शा चालक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन