अगुवानी घाट पर लैंड होगा सीएम मांझी का हेलीकाप्टर

परबत्ता. प्रखंड के दक्षिणी छोर पर निर्माण कार्य शुरू होने की प्रक्रिया में चल रहे फोर लेन गंगा पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन सह कार्यारंभ के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 17 फरवरी को अगुवानी घाट पर आयेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी है. शनिवार देर शाम इसकी […]
परबत्ता. प्रखंड के दक्षिणी छोर पर निर्माण कार्य शुरू होने की प्रक्रिया में चल रहे फोर लेन गंगा पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन सह कार्यारंभ के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 17 फरवरी को अगुवानी घाट पर आयेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी है. शनिवार देर शाम इसकी सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार झा, बीडीओ डॉ कुंदन, सीओ शैलेंद्र कुमार के तथा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने अगुवानी घाट पर जाकर संभावित कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया. रविवार को डीएम, एसपी, डीडीसी के साथ शेष पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को लेकर दिन भर अगुवानी घाट पर घंटों विचार-विमर्श किया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अगुवानी घाट पर ही लैंड करेगा. इस कार्यक्रम में मंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










