सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग

Updated at :12 Feb 2015 10:03 PM
विज्ञापन
सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग

बेलदौर . प्रखंड मुख्यालय के बाजार स्थित पीडब्लूडी पथ समेत शिव मंदिर परिसर का लगातार हो रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने को लेकर आरटीआइ कार्यकर्ता ओमप्रकाश क्रांति ने सीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. जानकारी के अनुसार गुरुवार को सीओ को दिये आवेदन मे उल्लेख किया गया है कि शिव मंदिर पीडब्लूडी पथ […]

विज्ञापन

बेलदौर . प्रखंड मुख्यालय के बाजार स्थित पीडब्लूडी पथ समेत शिव मंदिर परिसर का लगातार हो रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने को लेकर आरटीआइ कार्यकर्ता ओमप्रकाश क्रांति ने सीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. जानकारी के अनुसार गुरुवार को सीओ को दिये आवेदन मे उल्लेख किया गया है कि शिव मंदिर पीडब्लूडी पथ आसपास के लोगों द्वारा अतिक्रमण किये जाने से संकीर्ण होती जा रही है. बाजार का मुख्य चौक इतनी संकीर्ण हो गयी है की लोगों को आने जाने मे काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. इसके समीप स्थित शिव मंदिर परिसर को भी आसपास के लोगों ने कब्जा कर लिया है. इसके कारण बाजार वासियों को हररोज जाम की स्थिति से जुझना पड़ता है. सीओ संजय कुमार ने बताया कि अविलंब अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन