कबेला ने रूपौली को हराया

गोगरी. कलिका क्रिकेट टूर्नामेंट शिरनियां में कबेला ने रूपौली को 38 रनों से पराजित कर फाइनल मैच जीत लिया. मैच का उद्घाटन बासुदेवपुर के मुखिया प्रतिनिधि अमर यादव ने किया. मुखिया प्रतिनिधि ने विजेता व उपविजेता टीम को कप प्रदान किया. बुधवार को फाइनल मुकाबला रूपौली व कबेला के बीच खेल गया . कबेला के […]
गोगरी. कलिका क्रिकेट टूर्नामेंट शिरनियां में कबेला ने रूपौली को 38 रनों से पराजित कर फाइनल मैच जीत लिया. मैच का उद्घाटन बासुदेवपुर के मुखिया प्रतिनिधि अमर यादव ने किया. मुखिया प्रतिनिधि ने विजेता व उपविजेता टीम को कप प्रदान किया. बुधवार को फाइनल मुकाबला रूपौली व कबेला के बीच खेल गया . कबेला के कप्तान आलोक कुमार ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर तीन बॉल में 139 रन बनाये और लक्ष्य का पीछा करते हुए रूपौली की टीम के कप्तान नूर अली ने 16 ओवर तीन बॉल में 101 रनों पर ही आल आउट हो गयी . फाइनल कप पर कबेला का कब्जा हो गया. मैन ऑफ द सीरीज कुणाल कुमार को घोषित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










