आक्रोषित लोगों ने किया सड़क जाम

Updated at :12 Feb 2015 12:02 AM
विज्ञापन
आक्रोषित लोगों ने किया सड़क जाम

प्रतिनिधि, गोगरीसड़क दुर्घटना में मंगलवार की देर शाम हुई एक वृद्ध की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को महेशखूंट -आगुवानी पथ को जाम कर दिया गया. मृतक के ग्रामीण व परिजन वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग के साथ मुआवजे की मांग कर रहे थे. बाद में जाम की सूचना पर पहुंचे बीडीओ […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोगरीसड़क दुर्घटना में मंगलवार की देर शाम हुई एक वृद्ध की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को महेशखूंट -आगुवानी पथ को जाम कर दिया गया. मृतक के ग्रामीण व परिजन वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग के साथ मुआवजे की मांग कर रहे थे. बाद में जाम की सूचना पर पहुंचे बीडीओ रंजीत कुमार सिंह के समझाने- बुझाने पर जाम हटाया जा सका. मौके पर पहुचे बीडीओ लोगों से बातचीत की तथा उनकी मांगों को सुना. बीडीओ ने कहा सरकारी नियमानुसार मृतक के परिजन को सरकारी सहायता मिलेगी अगर बीपीएल परिवार के हैं तो कबीर अंत्येष्टी की राशि के साथ अन्य सहायता भी मिलेगी. जिस पर लोग शांत हुए और जाम हटाया. ज्ञात हो कि बीते मंगलवार की शाम को गोगरी मदरसा के पास एक अनियंत्रित टाटा 407 ने साइकिल सवार बहादुरपुर के नरेश मंडल को कुचल दिया था, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन