बाजार की सड़के अतिक्रमित

Updated at :11 Feb 2015 11:02 PM
विज्ञापन
बाजार की सड़के अतिक्रमित

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय का बाजार परिसर अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमित कर लिया है. इससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बाजार में स्थायी रूप से अतिक्रमण कर सड़कों के अस्तित्व को मिटाने की कवायद जारी है. अतिक्रमण की सबसे विकट स्थिति बाजार के दुर्गा मंदिर रोड की है. अपने सामने की सड़क को […]

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय का बाजार परिसर अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमित कर लिया है. इससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बाजार में स्थायी रूप से अतिक्रमण कर सड़कों के अस्तित्व को मिटाने की कवायद जारी है. अतिक्रमण की सबसे विकट स्थिति बाजार के दुर्गा मंदिर रोड की है. अपने सामने की सड़क को अतिक्रमित कर दुकानदारों ने पक्का मकान तक बना दिया है. इसके कारण 40 फीट चौड़ी दुर्गा मंदिर रोड सिमट कर 10 फीट हो गयी है. इससे अधिकारियों को भी जाम की स्थिति से जूझना पड़ता है. बावजूद इनके मौन रहने से अतिक्रमणकारियों के हौसले बढ़ता जा रहा है. ग्रामीण ब्रह्मचारी सिंह, रवि कुमार निराला, ओमप्रकाश क्रांति ,संजय सोनी, तेजनारायण गुप्ता, शिवकुमार अग्रवाल समेत दर्जनों ने बताया कि महामारी बन रही बाजार के अतिक्रमण को अंचल प्रशासन अतिशीघ्र गंभीरता से लेकर कार्रवाई नहीं करेगी तो कुछ ही दिनों में बाजार से होकर वाहन का आवागमन संभव नहीं हो पायेगा. कहते हैं सीओ सीओ संजय कुमार ने बताया कि बाजार को अतिक्रमण किये जाने शिकायत मिल रही है. अंचल अमीन से अतिक्रमण का अवलोकन करा कर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन