हत्या की घटना से दहशत: गोगरी थाना घेरा, किया जाम

Updated at :09 Feb 2015 12:11 PM
विज्ञापन
हत्या की घटना से दहशत: गोगरी थाना घेरा, किया जाम

गोगरी: बीते दिनों गोरैया बथान गांव के शिव पूजन शर्मा की हत्या कर शव को बेलदौर थाना क्षेत्र में फेंके जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को गोगरी थाना का घेराव किया. लोगों ने शव को गोगरी थाना के समक्ष बीच रोड पर रख कर जाम कर दिया. हत्या के विरोध में ग्रामीण उग्र हो […]

विज्ञापन

गोगरी: बीते दिनों गोरैया बथान गांव के शिव पूजन शर्मा की हत्या कर शव को बेलदौर थाना क्षेत्र में फेंके जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को गोगरी थाना का घेराव किया. लोगों ने शव को गोगरी थाना के समक्ष बीच रोड पर रख कर जाम कर दिया. हत्या के विरोध में ग्रामीण उग्र हो गये.

सैकड़ों ग्रामीण शव को लेकर गांव से गोगरी थाना के विरोध में नारा लगाते हुए जमालपुर बाजार होते हुए गोगरी थाना परिसर में पहुंचे. पहले तो उग्र हो गये ग्रामीण थाना परिसर में नारा लगाते हुए गोगरी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दुर्गेश राम को हटाने की मांग कर रहे थे. फिर बाद में लोगों ने थाना के सामने शव को रख कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने महेशखूंट अगुवानी पथ को घंटो जाम कर दिया. जाम लगभग दो घंटे तक रही.

आक्रोशित ग्रामीण गोगरी थानाध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे थे. लोगों का कहना था कि समय रहते पुलिस सक्रिय होती तो वृद्ध की जान बच सकती थी. लोगों ने पुलिस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस शिथिलता के कारण ही शिव पूजन शर्मा की हत्या हो गयी. जाम के कारण जाम स्थल पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना मिलते ही गोगरी एडीओ संतोष कुमार और एसडीपीओ संजय कुमार झा जाम स्थल पर पहुंचे. परिजनों व ग्रामीणों से लंबी बात चीत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम हटा लिया. दोनों अधिकारियों ने हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन