ePaper

गंगा की उप धारा में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत

Updated at : 02 Sep 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन

गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर जीएन बांध के पास गंगा की उप धारा में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान महताब नगर मुश्कीपुर निवासी मो वशर के पुत्र खुर्शीद के रूप में हुई है. घटना सोमवार की शाम की बतायी जा रही है. युवक के शव को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम प्रयास कर रही है. लेकिन समाचार प्रेषण तक सफलता नहीं मिल पायी है. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद खुर्शीद गंगा में आये बाढ़ की पानी में फतेहपुर जीएन बांध के पास अपनी बाइक को धोने के लिए आया था. बाइक धोने के बाद हुआ गंगा की उपधारा में स्नान करने लगा. नहाने के क्रम में पांव फिसल कर गहरे पानी में चला गया. तेज बहाव के कारण वह युवक पानी में डूब कर बह गया. घटना की सूचना मिलते ही एक ओर जहां परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर युवक की खोजबीन करने लग, वहीं एसडीआरएफ के द्वारा भी शव को खोजा जा रहा है. लेकिन समाचार लिखने तक शव बरामद नहीं हो सका है. मृतक की 1 वर्ष पूर्व की शादी हुई थी घटना होने से महताब नगर मुश्कीपुर में मातम पसर गया है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन