भुड़िया दियारा में बीएमपी जवान को मारी गोली
Updated at : 21 Nov 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

गोगरी : थाना क्षेत्र के भुड़िया दियारा में बुधवार की सुबह में हुई दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में भुड़िया दियारा निवासी बीएमपी जवान सुबोध यादव को गोली मार दी. जिसमें जवान बुरी तरह घायल हो गया. घायल सुबोध की स्थिति नाजुक बनी हुई. बेगूसराय के निजी क्लिनिक में उसका इलाज किया जा रहा […]
विज्ञापन
गोगरी : थाना क्षेत्र के भुड़िया दियारा में बुधवार की सुबह में हुई दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में भुड़िया दियारा निवासी बीएमपी जवान सुबोध यादव को गोली मार दी. जिसमें जवान बुरी तरह घायल हो गया. घायल सुबोध की स्थिति नाजुक बनी हुई. बेगूसराय के निजी क्लिनिक में उसका इलाज किया जा रहा है. बीएमपी 6 बटालियन के घायल जवान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पटना में कार्यरत है.
घटना के बारे में बताया जाता है कि गोगरी के भुड़िया दियारा में अरुण यादव और संजय यादव के बीच जमीनी विवाद चल रहा था. जिसमें बुधवार को दोनों के बीच बहस होते-होते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी.
जिसमें दोनों पक्षों को बीच बचाव करने के लिए बीएमपी जवान सुबोध यादव मौके पर पहुंचे. जहां अरुण यादव के पक्ष से गोविन्द यादव ने गोली चला दिया. गोली सुबोध के हाथ में लगते हुए पेट में लग गई. हालांकि गोली पेट को छूते हुए निकल गई.
गोली लगने पर घायल जवान श्री यादव को स्थानीय लोगों और परिजनों के सहायता से रेफरल अस्पताल गोगरी पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना बाद गोगरी डीएसपी पीके झा, प्रभारी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय आदि मौके पर पहुंचे घायल जवान के बयान के आधार पर मामले की छानबीन की. नामजद गोविन्द कुमार की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
कहते हैं डीएसपी
दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद में बीएमपी के जवान सुबोध यादव को गोली लगी है. जहां घायल जवान श्री यादव के बयान के आधार पर पुलिस अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पीके झा, डीएसपी गोगरी
जमीन विवाद में मारपीट, एक दर्जन से अधिक घायल
गोगरी. थाना क्षेत्र के छोटी मालिया में बुधवार की सुबह में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें जमकर लाठी डंडा चले. घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. परिजनों और स्थानीय लोगों के सहायता से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया गया. जहां से आधा दर्जन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया.
जहां घायल मो. गनी, इरशाद और आजाद की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. एक पक्ष के घायल अयूब ने बताया कि उनके ही पड़ोसी तैयब के साथ कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. जिसमें बुधवार की सुबह में दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने के लिए उतारू हो गए. देखते ही देखते लाठी डंडा चलने लगे.
जिसमें एक पक्ष के इरशाद, अयूब, सलाम, गनी, शाहनवाज एवं खुर्शीद सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दूसरे पक्ष से करीम, तैयब, सिराज, गोहर, आजाद, जहांगीर गंभीर रूप से घायल हो गए. मारपीट की घटना के बाद गोगरी के प्रभारी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. घायल के लिखित आवेदन पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




