अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा

Updated at : 04 Sep 2019 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा

परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय स्थित परबत्ता बाजार में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यवसायियों एवं फुटकर दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल रहा. अंचल प्रशासन के द्वारा दो दिन पूर्व सरकारी जमीन को खाली करने के लिये नोटिश जारी किया गया था. इसके बावजूद भी कुछ दुकानदारों द्वारा […]

विज्ञापन

परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय स्थित परबत्ता बाजार में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यवसायियों एवं फुटकर दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल रहा. अंचल प्रशासन के द्वारा दो दिन पूर्व सरकारी जमीन को खाली करने के लिये नोटिश जारी किया गया था.

इसके बावजूद भी कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया था. जिसे प्रशासन द्वारा जेसीबी के माध्यम से हटाया गया. इस जमीन पर दशकों से छोटा मोटा व्यवसाय कर के अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले दुकानदारों को एक बार फिर से अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है.
पूर्व प्रभारी सीओ सह बीडीओ डॉक्टर कुंदन के द्वारा केसरे हिंद की जमीन पर सरकारी स्टॉल बनाकर चिन्हित दुकानदारों को आवंटन करने की बात कही गयी थी. लेकिन इस योजना पर अबतक अमल नहीं हो सका. जिसका परिणाम यह हुआ कि कुछ दिनों के बाद ही हटाए गये व्यवसायियों ने पुनः उसी जगह पर छोटा मोटा दुकान खोल लिया.
सीओ चंन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाया जा रहा है. इस कार्य में स्थानीय दुकानदार भी सहयोग कर रहे हैं. मुक्त होने के बाद सड़क चौड़ी करने के साथ जलनिकासी के लिये उचित व्यवस्था किया जाएगा. वहीं अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन