ePaper

20 अप्रैल को प्रत्याशियों को देना होगा खर्च का लेखा-जोखा

Updated at : 19 Apr 2019 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
20 अप्रैल को प्रत्याशियों को देना होगा खर्च का लेखा-जोखा

खगड़िया : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा खर्च का ब्योरा देने के लिये चुनाव अधिकारी ने सख्त निर्देश जारी किये हैं. आगामी 20 अप्रैल को खगड़िया संसदीय लोकसभा आम चुनाव के सभी अभ्यर्थियों को व्यय लेखा मिलान भी कराना होगा. पूर्व से निर्धारित तिथि 20 अप्रैल को व्यय प्रेक्षक कोषांग में आकर प्रत्याशी लेखा […]

विज्ञापन

खगड़िया : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा खर्च का ब्योरा देने के लिये चुनाव अधिकारी ने सख्त निर्देश जारी किये हैं. आगामी 20 अप्रैल को खगड़िया संसदीय लोकसभा आम चुनाव के सभी अभ्यर्थियों को व्यय लेखा मिलान भी कराना होगा. पूर्व से निर्धारित तिथि 20 अप्रैल को व्यय प्रेक्षक कोषांग में आकर प्रत्याशी लेखा मिलान करायेंगे.

खगड़िया लोकसभा के अधीन सिमरी बख्तियारपुर, हसनपुर, अलौली विधानसभा के व्यय प्रेक्षक अनिल चावरे (मोबाइल नंबर 9472569289) व खगड़िया व परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के लिए एसपी वलिम्बे की मौजूदगी में सभी प्रत्याशी हर हाल में व्यय का लेखा-जोखा का मिलान करेंगे. इसमें किसी भी कोताही पर चुनाव आयोग के डंडे की मार प्रत्याशियों पर पड़ सकती है.
प्रत्येक 2 घंटे पर मतदान की रिपोर्ट देना अनिवार्य >> खगड़िया लोकसभा सीट पर आगामी 23 अप्रैल को होने वाले मतदान की तैयारी अंतिम चरण में है. सभी गश्ती दल दंडाधिकारियों को मतदान के दिन प्रत्येक दो घंटे पर रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देने का निर्देश दिया गया है. अगर किसी मतदान केंद्र पर इवीएम में खराबी आती है तो गश्ती दल दंडाधिकारी उसे तुरंत दूर करेंगे. इवीएम के ठीक होने में दिक्कत होने की आशंका पर उसे तुरंत बदलने का निर्देश दिया गया.
मतदान समाप्ति के बाद प्रथम पोलिंग पदाधिकारी एवं पीठासीन पदाधिकारी को इवीएम व वीवीपैट वज्रगृह में जमा करायेंगे. चुनाव में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जायेगी. बता दें कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा हैं, जिसमें चार विधानसभा खगड़िया, सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर व समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र आते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन