कार लोन मेला 11 व 12 अक्तूबर को लगेगा
Updated at : 10 Oct 2017 12:28 PM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : आगामी 11 एवं 12 अक्तूबर को कार लोन मेला का आयोजन किया गया है. इस मेले में जिले के लोग लोन लेकर चार पहिया वाहन खरीद सकेंगे. एसबीआई के रीजनल मैनेजर मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि दो दिवसीय मेले का आयोजन अनुमंडल परिसर स्थित मुख्य शाखा में होंगे. मेले में कार बुक […]
विज्ञापन
खगड़िया : आगामी 11 एवं 12 अक्तूबर को कार लोन मेला का आयोजन किया गया है. इस मेले में जिले के लोग लोन लेकर चार पहिया वाहन खरीद सकेंगे. एसबीआई के रीजनल मैनेजर मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि दो दिवसीय मेले का आयोजन अनुमंडल परिसर स्थित मुख्य शाखा में होंगे.
मेले में कार बुक कराने वाले ग्राहकों को 20 लाख रुपये तक की मुफ्त दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जायेगा. योग्य ग्राहकों को मुफ्त क्रेडिट कार्ड की सुविधा देने, प्रत्येक बुकिंग पर आकर्षक गिफ्ट दिये जाने सहित ऋण स्वीकृत होने के बाद प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिये जाने की बात रीजनल मैनेजर ने कही है. उन्होंने बताया कि मेले में कई कार कंपनी भी अपने-अपने वाहनों का प्रदर्शनी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




