ईई व एडीएसओ के वेतन भुगतान पर लगी रोक

खगड़िया : बीते लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के दौरान ली गयी अग्रिम राशि दो तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी जमा नहीं किये जाने के कारण डीएम जय सिंह ने एडीएसओ व मनरेगा के कार्यपालक अभियंता के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है. लेकिन इन दोनों पदाधिकारी पर वेतन भुगतान पर रोक से […]
खगड़िया : बीते लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के दौरान ली गयी अग्रिम राशि दो तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी जमा नहीं किये जाने के कारण डीएम जय सिंह ने एडीएसओ व मनरेगा के कार्यपालक अभियंता के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है. लेकिन इन दोनों पदाधिकारी पर वेतन भुगतान पर रोक से भी कोई असर नहीं पड़ रहा है.
वेतन रुकने के बाद भी उन्होंने चुनाव अवधि के दौरान अग्रिम के तौर पर ली गयी राशि जमा नहीं करायी है. सूत्र बताते हैं कि करीब एक दर्जन पदाधिकारी पर बकाया था. कई ने यह राशि हाल के दिनों में जमा करा दिया है. लेकिन सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजय कुमार दास एवं मनरेगा के कार्यपालक अभियंता अजहर परवेज ने बकाया राशि जमा नहीं करायी है. जिस कारण डीएम ने 29 जून को ही आदेश जारी कर अग्रिम ली गयी राशि जमा करने तक इनके वेतन भुगतान पर रोक लगाई है. फिर भी उन्होंने राशि जमा नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




