ट्रेन से कटकर महिला की मौत, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 05 Oct 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर महिला की मौत, प्राथमिकी दर्ज

महेशखूंट : थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के पास सपहा ढाला के पास ट्रेन से कटकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई. घटना के बाद मृतका के भाई ने बहनोई सहित छह लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी महेशखूंट थाना में दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार महेशखूंट थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी रंजीत […]

विज्ञापन

महेशखूंट : थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के पास सपहा ढाला के पास ट्रेन से कटकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई. घटना के बाद मृतका के भाई ने बहनोई सहित छह लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी महेशखूंट थाना में दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार महेशखूंट थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी रंजीत मुनि की पत्नी किरण देवी ट्रेन से कट गयी. घटना मंगलवार की शाम की बतायी जा रही है.

घटना के बाद मृतका के पति ने शव को दाह संस्कार कर दिया. मृतका के भाई सलारपुर निवासी फंटूश कुमार ने बहनोई रंजीत मुणि पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहन की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया. इधर इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मामले को ले मृतका के भाई फंटूश कुमार ने मृतका के पति, गोतनी सहित छह लोगों को आरोपित बनाया है. थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने दो नामजद गोतनी ममता देवी और पड़ोसी रामपुकार चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य चार नामजद की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन