12 किलोमीटर की सड़क के लिए 12 साल से संघर्ष

Updated at : 04 Oct 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
12 किलोमीटर की सड़क के लिए 12 साल से संघर्ष

पटना/खगड़िया : प्रदेश के जाने-माने लोकगायक, अभिनेता सुनील छैला बिहारी 12 किलोमीटर की सड़क के लिये 12 साल से संघर्ष कर रहे हैं. पर, कामयाबी नहीं मिली है. इसी सड़क के लिये आंदोलन किया तो जेल की भी हवा खानी पड़ी थी. फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ. खगड़िया के पौरा गांव के रहने […]

विज्ञापन

पटना/खगड़िया : प्रदेश के जाने-माने लोकगायक, अभिनेता सुनील छैला बिहारी 12 किलोमीटर की सड़क के लिये 12 साल से संघर्ष कर रहे हैं. पर, कामयाबी नहीं मिली है. इसी सड़क के लिये आंदोलन किया तो जेल की भी हवा खानी पड़ी थी. फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ. खगड़िया के पौरा गांव के रहने वाले सुनील अपने गांव व आसपास की समस्याओं को लेकर मंगलवार दोपहर कला एवं संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि से मुलाकात की. मंत्री ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया,

तो सुनील का दर्द छलक उठा. उन्होंने अपने गांव को जोड़ने वाली सड़क के लिये जो भी किया, बयां कर डाला. मुख्यमंत्री दरबार से लेकर केंद्रीय मंत्रियों के चक्कर काटे. साथ में, चेतावनी भी दे डाली कि सड़क पूरी तरह नहीं बनी तो 26 जनवरी को बड़ा आंदोलन करूंगा. शांतिपूर्वक भूख हड़ताल पर बैठूंगा, ताकि सरकार तक पीड़ा पहुंचे. बकौल सुनील, चार पंचायतों से जुड़ी इस सड़क से 20 गांव जुड़े हैं.

सीधे तौर पर करीब 50 हजार आबादी प्रभावित हो रही है. फिर भी उपेक्षा की जा रही है. उधर, पूर्व कला एवं संस्कृति मंत्री व विधायक विनय बिहारी ने भी अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को लेकर मंत्री से मुलाकात की.

300 किलोमीटर की पदयात्रा भी : खगड़िया के पौरा गांव को जोड़ने वाली सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर सुनील ने जनवरी-2007 में 300 किलोमीटर की पदयात्रा भी की थी. मुख्यमंत्री से मिले थे. फिर भी समस्या जस की तस है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन