प्राचार्य ने छात्रा से की छेड़खानी, हंगामा
Updated at : 01 Aug 2017 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

संत माइकल स्कूल की नौवीं की छात्रा ने प्राचार्य सह निदेशक पर लगाया आरोप सैकड़ों अभिभावकों ने स्कूल पहुंच कर किया हंगामा, आरोपित प्रिंसिपल फरार खगड़िया : सदर थाना क्षेत्र स्थित संत माइकल स्कूल की छात्रा के साथ स्कूल के प्राचार्य द्वारा छेड़खानी किये जाने का मामला सामना आया है. छेड़खानी की खबर के बाद […]
विज्ञापन
संत माइकल स्कूल की नौवीं की छात्रा ने प्राचार्य सह निदेशक पर लगाया आरोप
सैकड़ों अभिभावकों ने स्कूल पहुंच कर किया हंगामा, आरोपित प्रिंसिपल फरार
खगड़िया : सदर थाना क्षेत्र स्थित संत माइकल स्कूल की छात्रा के साथ स्कूल के प्राचार्य द्वारा छेड़खानी किये जाने का मामला सामना आया है. छेड़खानी की खबर के बाद सोमवार को शहर में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना के बाद सैकड़ों अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल में पहुंच कर जम कर हंगामा किया. सूचना पाकर पहुंची सदर थाना पुलिस ने आरोपित प्रिंसिपल सह निदेशक भोलाशंकर पांडेय के
प्राचार्य ने छात्रा…
खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया. इधर, पीड़ित छात्रा के मौसा के आवेदन के आधार पर सदर थाने में पॉस्को एक्ट सहित सुसंगत धाराओं के तहत आरोपी स्कूल के प्रिंसिपल सह निदेशक श्री पांडेय पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. घटना के बाद से आरोपित प्रिंसिपल सह निदेशक फरार बताये जाते हैं. स्कूल लक्ष्मी सिनेमा हॉल के पास स्थित है. पीड़ित नाबालिग छात्रा अपने मौसा के घर रह कर पढ़ाई करती है. वह नौवीं कक्षा की छात्रा है.
पीड़ित छात्रा के परिजन के आवेदन के आधार पर सदर थाने में पॉस्को एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में संत माइकल स्कूल के प्राचार्य सह निदेशक भोलाशंकर पांडेय पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गयी है. स्कूल का हॉस्टल खाली करवा कर पुलिस को तैनात कर दिया गया है.
मीनू कुमारी, एसपी
स्कूल की छात्रा द्वारा लगाये जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं. साजिश के तहत अनर्गल आरोप लगा कर बदनाम किया जा रहा है.
भोला शंकर पांडेय, प्रिंसिपल सह निदेशक, संत माइकल स्कूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




