जांच के घेरे में गोगरी के अधिकारी
Updated at : 01 Aug 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. न्याय की आस में गये फरियादी से दुर्व्यवहार का है आरोप गोगरी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा फरियादी को गाली-गलौज सहित दुव्यर्वहार मामले में मिली शिकायत के आलोक में भागलपुर के आइजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने खगड़िया के डीएम-एसपी को पत्र भेज कर पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करने को […]
विज्ञापन
कार्रवाई. न्याय की आस में गये फरियादी से दुर्व्यवहार का है आरोप
गोगरी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा फरियादी को गाली-गलौज सहित दुव्यर्वहार मामले में मिली शिकायत के आलोक में भागलपुर के आइजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने खगड़िया के डीएम-एसपी को पत्र भेज कर पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करने को कहा है.
खगड़िया : गोगरी अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के विरुद्ध जांच के आदेश दिये गए हैं. जांच के आदेश भागलपुर प्रक्षेत्र के आईजी के द्वारा दिये गए हैं. जांच को लेकर आईजी ने डीएम व एसपी को पत्र लिखा है. सूत्र बताते हैं कि एक फरियादी की शिकायत पर आईजी ने गोगरी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राकेश कुमार के विरुद्ध जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने का आदेश दिया है. बताया जाता है कि लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं. अगर आरोप सही पाये जाते हैं तो मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पर यह काला धब्बा साबित हो सकता है. हालांकि आरोप के घेरे में आये गोगरी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राकेश कुमार ने मामले की जानकारी तक से इंकार किया है.
फरियादी को दी थी धमकी
लोगों को न्याय दिलाने की जिम्मेवारी उठा रहे गोगरी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पर एक फरियादी को धमकाने व र्दुव्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है. महेशखूंट थाना क्षेत्र के महेन्द्र शर्मा ने आईजी सहित कई वरीय अधिकारी से पीजीआरओ की शिकायत की है. श्री शर्मा ने इनके स्तर से न्याय नहीं मिलने के साथ साथ इनके (पीजीआरओ) द्वारा गाली गलौज किये जाने, धमकाने, जूता से पीटने तथा शरीर का चमड़ा उधेर देने की बातें कही है.
फरियादी को धमकाने के मामले में जांच के आदेश
भागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी ने डीएम व एसपी को जांच के लिए भेजा पत्र
फरियादी ने कहा, न्याय तो नहीं मिला, मिली धमकी
शिकायतकर्ता ने वरीय अधिकारी को यह बताया है कि पीजीआरओ ने उनके साथ साथ गाली गलौज,जुते से पीटने एवं चमड़ा उधेर लेने की बातें अकेले में नहीं बल्कि पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में कही थी. इन्होंने कहा है कि महेशखूंट थाना अध्यक्ष एवं पुलिस निरीक्षक गोगरी की मौजूदगी में गोगरी पीजीआरओ ने उन्हें धमकाया गाली गलौज की तथा जूते से पीटने पर लगे गंभीर आरोपों की जांच शुरू हो गई है. जांच पदाधिकारी ने इस मामले मे पीजीआरओ से उनका जवाब मांगने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




