इमली स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस की ठहराव को लेकर सांसद ने लिखा पत्र

खगड़िया : समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड अवस्थित इमली रेलवे स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर सांसद ने पत्र लिखा है. सांसद महबुब अली कैसर ने पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर लोगों की हितों में जानकी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव इमली स्टेशन पर कराने को कहा है. मो कैसर ने लिखे […]
खगड़िया : समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड अवस्थित इमली रेलवे स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर सांसद ने पत्र लिखा है. सांसद महबुब अली कैसर ने पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर लोगों की हितों में जानकी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव इमली स्टेशन पर कराने को कहा है. मो कैसर ने लिखे पत्र में कहा है कि इस क्षेत्र की बड़ी आबादी के आवागमन का एक मात्र साधन ट्रेन है तथा इमली से प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं. जो ट्रेन की ठहराव नहीं होने के कारण आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जानकी एक्सप्रेस के यहां ठहराव होने पर एक बड़ी आबादी का इसका फायदा मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




