मधुश्रावणी पूजा को लेकर नवविवाहिताओं में उत्साह

Updated at : 12 Jul 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
मधुश्रावणी पूजा को लेकर नवविवाहिताओं में उत्साह

मधुश्रावणी पूजा 14 से 13 दिनों तक चलेगी पूजा परबत्ता : सावन महीने के कृष्ण पक्ष पंचमी से आरंभ एवं शुक्ल पक्ष तृतीया को सम्पन्न होने वाली मिथिला संस्कृति व भक्ति का पर्व मधुश्रावणी पूजा नव विवाहित महिलाओं के द्वारा किये जाने वाले इस खास पूजा का विशेष महत्व है. नव विवाहित महिलायें प्रात: ब्रह्ममुहूर्त […]

विज्ञापन

मधुश्रावणी पूजा 14 से

13 दिनों तक चलेगी पूजा
परबत्ता : सावन महीने के कृष्ण पक्ष पंचमी से आरंभ एवं शुक्ल पक्ष तृतीया को सम्पन्न होने वाली मिथिला संस्कृति व भक्ति का पर्व मधुश्रावणी पूजा नव विवाहित महिलाओं के द्वारा किये जाने वाले इस खास पूजा का विशेष महत्व है. नव विवाहित महिलायें प्रात: ब्रह्ममुहूर्त में पवित्र गंगा स्नान करने के पश्चात अरवा भोजन ग्रहण कर नहाय खाय के साथ पूजन आरंभ करेंगी.
कहती हैं नव विवाहिताएं : प्रखंड की नवविवाहित महिलाओं में श्रेया सुमन, वैदेही कमारी, चंदा कुमारी, देवता कुमारी, ब्यूटी कुमारी आदि ने बताया कि यह पूजा एक तपस्या के समान है. इस पूजा में लगातार सोलह दिनों तक नव विवाहित महिलायें प्रतिदिन एक बार अरवा भोजन करती हैं. इसके साथ ही नाग-नागिन, हाथी, गौरी, शिव आदि की प्रतिमा बनाकर प्रतिदिन कई प्रकार के फूलों, मिठाईयों एवं फलों से पूजन किया जाता है. सुबह-शाम नाग देवता को दूध लावा का भोग लगाया जाता है.
पूजा का है विशेष महत्व
मधुश्रावणी पूजन का जीवन में काफी महत्व माना जाता है. इसके महत्व को बताते हुए पंडित चन्द्रभूषण मिश्र, अजयकांत ठाकुर ने बताया कि महिलाओं के द्वारा किया जानेवाला यह पति को दीर्घायु तथा सुख शांति के लिये की जाती है. पूजन के दौरान मैना पंचमी, मंगला गौरी, पृथ्वी जन्म, पतिव्रता, महादेव कथा, गौरी तपस्या, शिव विवाह, गंगा कथा, बिहुला कथा तथा बाल वसंत कथा सहित 14 खंडों में कथा का श्रवण किया जाता है. गांव समाज की बुजुर्ग महिला कथा वाचिकाओं के द्वारा नव विवाहिताओं को समूह में बिठाकर कथा सुनायी जाती है. पूजन के सातवें, आठवें तथा नौवें दिन प्रसाद के रूप में घर जोड़, खीर एवं गुलगुला का भोग लगाया जाता है. प्रतिदिन संध्याकाल में महिलायें आरती, सुहाग गीत तथा कोहवर गाकर भोले शंकर को प्रसन्न करने का प्रयत्न करती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन