khagaria Crime: खगड़िया में सनकी युवक ने गला रेतकर पिता और बहन की हत्या, इलाके में सनसनी

खगड़िया में एक सनकी युवक ने गला रेतकर पिता और बहन की हत्या कर दी है. घटना के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई. वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
खगड़िया. जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस की लाख कोशिश करने बाद भी अपराध नहीं थम रहा है. जिले से अभी अपराध की एक बड़ी खबर आ रही है. एक सनकी युवक ने गला रेतकर पिता और बहन की हत्या कर दी है. ये घटना टाउन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वहीं, मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
मामला जिले के घटना टाउन थाना क्षेत्र के मथुरापुर का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यहां एक सनकी युवक ने गला रेतकर पिता और बहन की हत्या कर दी है. घटना के बाद आरोपी युवक गाँव छोड़कर फरार हो गया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ हो गई. लोग तरह- तरह की बात कर रहे हैं. गांव में दहशत का माहौल हो गया है.
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना की प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रही है. हालांकि युवक ने पिता और बहन की हत्या किस वजह से किया है. इसका अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है. जांच के बाद ही हत्या की वजह पता चल सकेगा. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




