ePaper

KBC-14 कार्यक्रम में समस्तीपुर के श्रुति डांगा ने जीता 50 लाख, अमिताभ बच्चन ने दी इनाम की राशि

Updated at : 14 Aug 2022 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
KBC-14 कार्यक्रम में समस्तीपुर के श्रुति डांगा ने जीता 50 लाख, अमिताभ बच्चन ने दी इनाम की राशि

समस्तीपुर के बहू श्रुति डांगा ने देश में चर्चित गेम शो कौन बनेगा करोड़पति -14 के मंच के जरिये 50 लाख रुपए जीतीं. पेशे से इंजीनियर श्रुति पटोरी बाजार के व्यवसायी पवन खटोर की पुत्रवधू हैं. लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि उन्होने क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर. जिले की इंजीनियर बहू ने केबीसी में 50 लाख रुपए जीती है. सोनी टीवी पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के होस्ट किए जाने वाले चर्चित शो KBC 14 के हॉट शीट पर बैठकर श्रुति डांगा ने 14 सवालों का सही सही जबाव दिया. इसको लेकर पटोरी स्थित उनके ससुराल में खुशी का माहौल देखा है.

श्रुति डांगा ने जीता 50 लाख

कौन बनेगा करोड़पति-14 (KBC-14) टीवी शो में पटोरी के रहने वाली श्रुति डांगा ने 50 लाख रुपए जीती हैं. जिले की बहू श्रुति डांगा ने देश में चर्चित गेम शो कौन बनेगा करोड़पति -14 के मंच के जरिये 50 लाख रुपए जीतीं. पेशे से इंजीनियर श्रुति पटोरी बाजार के व्यवसायी पवन खटोर की पुत्रवधू हैं. कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर 50 लाख जीतने वाली श्रुति डांगा के जीत से उनके ससुराल वाले उत्साहित हैं. श्रुति डांगा ने कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में कई सवालों के जवाब के जरिये 50 लाख रुपये जीतकर समस्तीपुर जिले के नाम को रौशन किया है. पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रुति का ससुराल जिले के पटोरी में है

पेशे से हैं साफ्टवेयर इंजीनियर

बता दें श्रुति डांगा अपने पति डॉ. सुमित खटोर के साथ कोलकाता में रहती हैं. ससुराल वालों की माने तो श्रुति का पसंदीदा विषय सामान्य ज्ञान रहा है. शाहपुर पटोरी की बहू श्रुति डांगा हॉट सीट पर बैठकर कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो में 50 लाख रुपए की राशि जीती हैं. उन्होंने 75 लाख के प्रश्न का भी सामना किया और इस प्रतियोगिता की प्रेसस प्लेयर बनीं. डॉ. सुमित खटोर की पत्नी श्रुति डांगा फिलहाल कोलकाता में रहती हैं. वहां साफ्टवेयर इंजीनियर हैं, उसके पति डा. सुमित खटोरा कोलकाता में ही चिकित्सक हैं.

पटोरी के रहने वाली हैं

सोनी सेट मैक्स पर प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो में श्रुति को अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला. श्रुति आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए अपने बहुत ही कम लाइफ लाइन का प्रयोग करते हुए, 50 लाख रुपए की सीमा तक पहुंच गईं. उन्होंने नए पड़ाव 75 लाख के प्रश्न का सामना भी किया. जैसे ही लोगों को मालूम हुआ कि पटोरी की बहू हाट सीट पर बैठी हैं, अधिकांश लोग टीवी सेट से चिपके रहे. क्षेत्र की इस बहू के टैलेंट को देखकर उसकी काफी अधिक सराहना लोग कर रहे हैं. फिलहाल लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि उन्होने क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन