14 वर्षीय नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Updated at : 30 May 2024 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है पुलिस

विज्ञापन

कटिहार. नगर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जानकारी मिलते हैं परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां नाबालिग की स्थिति नाजुक बनी हुई है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ वन, नगर थाना अध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी व बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा परिजनों की सूचना पर आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है. आरोपित फरार बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपने घर की ओर जा रही थी. इसी दौरान आरोपित युवक धीरज पोद्दार ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके मुंह को ढककर बांस भट्टी में लेकर चला गया. इसके बाद आरोपित ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. इस कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. इधर घटनास्थल एवं उसके आसपास चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा पीड़िता की गंभीर स्थिति को देख उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना को लेकर पीड़ित पक्ष में आक्रोश है. घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ अभिजीत सिंह, नगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा भीड़ को शांत कराते हए आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने. तदुपरांत एसडीपीओ सदर अस्पताल पीड़ित के पास पहुंचे तथा उसकी सुध ली. इधर, सदर एसडीपीओ ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. घटनास्थल व परिजन सहित स्थानीय लोगों से पूछताछ के उपरांत घटना की पुष्टि की है. आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन