कटिहार में आरपीएफ का विशेष अभियान, 47 लोगों से 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कटिहार रेलवे स्टेशन पर लोगों की जांच करते आरपीएफ | Prabhat Khabar Network
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कटिहार में जन विश्वास अधिनियम के तहत एक विशेष अभियान चलाया. इस अभियान में रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले 47 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹55 हजार का जुर्माना वसूला गया. आरपीएफ ने भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है.
कटिहार : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जन विश्वास अधिनियम 2026 के तहत रेलवे परिसर में विशेष अभियान चलाकर रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले 47 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की. अभियान के दौरान सभी आरोपियों से कुल 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.
आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार के निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक सह ईस्ट कार्यालय प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान रेलवे अधिनियम की संशोधित विभिन्न धाराओं के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले रेल यात्रियों एवं अन्य लोगों को पकड़ा गया.
आरपीएफ निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाने तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान 47 लोगों से कुल 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.
उन्होंने बताया कि रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा. यात्रियों से अपील की गई है कि वे रेलवे के नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा में सहयोग दें.
यह भी पढ़ें : डॉक्टरों के ओपीडी बहिष्कार से मरीज परेशान, इमरजेंसी सेवाएं रहीं जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










