कटिहार स्टेशन पर 12 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Author Niraj kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

बरामद शराब के साथ रेल पुलिस, गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने विदेशी शराब की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 12 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत 10,480 रुपये आंकी गई है.

विज्ञापन

कटिहार : आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर आरपीएफ ईस्ट कार्यालय प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान 12 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने एक संदिग्ध रेल यात्री के सामान की तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके बैग से 12 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद आरपीएफ ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया.

आरपीएफ निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज निवासी मंगल कुमार यादव, पिता चंदन यादव के रूप में हुई है. उसके पास से कुल 9 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 10,480 रुपये बताई गई है.

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद कटिहार रेल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. रेल थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन