तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल
अमदाबाद बैदा पंचायत अंतर्गत भरनाठी गांव के एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था. मदाबाद पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया है. सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया. घायल युवक शौकत अली ने बताया कि रोशना बाजार से घर भरनाठी जा रहा था. पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक ने ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर मुझे ठोकर लगा दिया. जिससे वे गिरकर घायल हो गया है. एक पर टूट गया है. अमदाबाद पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. बताया गया है कि 112 नंबर पर कॉल कर सड़क हादसे में घायल युवक के बारे में जानकारी दी गई थी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच और घायल युवक को उठाकर अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया. 112 के चालक अजय कुमार झा एवं एसआई प्रेम कुमार ने बताया कि सूचना पर घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




