निशांत के जदयू की सदस्यता लेने पर युवाओं में उत्साह

निशांत के जदयू की सदस्यता लेने पर युवाओं में उत्साह
बलिया बेलौन बिहार की बदलती राजनीति के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में शामिल होकर सक्रिय सदस्यता लेने पर क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ता विशेष कर युवाओं में उत्साह है. पार्टी को नई ऊर्जा व युवा सोंच मजबूत होगा. जदयू के प्रदेश युवा महासचिव विकास कुमार अग्रवाल, प्रदेश युवा सचिव इमरान आलम ने बताया की कार्यकर्ताओं के पहले से सक्रिय राजनीति में आने कि मांग कर रहे हैं. पार्टी की सदस्यता लेने पर एवं सक्रिय रूप से राजनीति में आने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा की पार्टी को मजबूती मिलेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन से बिहार को और आगे ले जाने का काम करेंगे. कई दशक से मुख्यमंत्री के काम काज को नजदीक से देखा है. इस का लाभ निशांत कुमार को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










