वक्फ बोर्ड कानून के खिलाफ नौजवान कमेटी ने शहर में निकाला जुलूस, किया विरोध प्रदर्शन

वक्फ बोर्ड कानून के खिलाफ नौजवान कमेटी ने शहर में निकाला जुलूस, किया विरोध प्रदर्शन
– इस कानून को तुरंत वापस लेने की मांग कटिहार वक्फ बोर्ड कानून के खिलाफ शनिवार को जिला नौजवान कमेटी के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग इस कानून के खिलाफ सड़क पर उतर आये. नए वक्फ कानून के विरोध में शहर में आक्रोश रैली भी निकाली गयी. वक्फ कानून को वापस लेने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग चौधरी मोहल्ला मस्जिद से निकलकर शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए शहीद चौक पहुंचे. जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काला झंडा लिए इसे काला कानून बताया. वक्फ बोर्ड कानून के खिलाफ हाथों में कानून के खिलाफ श्लोक लिखे हुए तख्तियां लिए हुए वक्फ बिल स्वीकार नहीं के नारे लगाये. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काला झंडा लिए माथे पर कला पट्टी बांधे सरकार के इस कानून का जमकर विरोध जताया. इसे तुरंत वापस लेने की मांग की. कार्यक्रम के संयोजक अरमान राणा ने कहा कि वक्फ की संपत्ति मुसलमान और हमारे पूर्वजों के द्वारा दिये गये गरीब लोगों के लिए और मुस्लिम धर्म के लिए दिया गया संपत्ति है. अगर यह बिल वापस नहीं होता है तो हम लोग सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार जब चाहे नए कानून लाकर लोगों को परेशान करते रहती है. इस कानून के चलते पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. देश की संपत्ति खाक हो रही है. अराजकता जैसा माहौल पैदा हो गया है. यहां तक की कई प्रदर्शनकारियों ने यहां भी कहा कि यह सरकार खास कर एक समुदाय को टारगेट कर रही है. और जबरन काला कानून थोप रही है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसे हमसभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. जब तक इस कानून को लेकर सरकार अपना फैसला नहीं बदलता है तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. इस अवसर पर इज़हार अली, सुल्तान मजहरी, नसरुल अंसारी, अजहर नजमी, आफिक ऐनुल, एहसान आलम, वसीम अकरम, एहसान आदि बड़ी संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




