रात्रि गश्ती में 22.125 लीटर शराब संग युवक गिरफ्तार

रात्रि गश्ती में 22.125 लीटर शराब संग युवक गिरफ्तार
डंडखोरा रात्रि गश्ती में डंडखोरा-डुमरिया सड़क के दर्शन घाट के निकट मोटरसाइकिल सवार एक युवक को वाहन चेकिंग के दौरान डंडखोरा पुलिस ने रोककर तलाशी लेने पर गाड़ी से 22.125 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब युवक के पास से बरामद किया गया है. 750 मिलीलीटर 26 बोतल तो वही 750 एमएल 100 पाइपर, 500 एमएल का तीन बोतल एवं 375 एमएल का एक बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. युवक की पहचान अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिश डकरा गांव के राहुल कुमार पिता संतोष चौधरी के रूप में हुआ है. शराब के साथ युवक एवं शराब में प्रयोग किए जाने वाले मोटरसाइकिल को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




