सीमांचल के सबसे कम उम्र के युवा पैक्स अध्यक्ष ने विकास कार्यों का बनाया रिकॉर्ड

सीमांचल के सबसे कम उम्र के युवा पैक्स अध्यक्ष ने विकास कार्यों का बनाया रिकॉर्ड
मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के मटियारी गांव निवासी छोटू कुमार गोस्वामी महज 27 वर्ष के उम्र में ही 24 नवंबर 2024 को पहली बार कुरेठा पंचायत से पैक्स के चुनाव में खखेन्द्र मंडल के विपक्ष में चुनाव लड़कर 9 वोट से जीत हासिल किया. 20 साल के बात परिवर्तन के बाद युवा पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी ने पैक्स अध्यक्ष का प्रभार संभालते ही सबसे पहले जर्जर पैक्स गोदाम को पंचायती राज फंड से मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने जर्जर पांच पैक्स भवन एवं दो हवा महल की जीर्णोद्धार कर वहां में लगने वाले मंगल हाट को साफ सुथरा के साथ-साथ स्वच्छ ही नहीं बनाया बल्कि बड़े-बड़े गड्ढे में मिट्टी भरा एवं हाट की जमीन में भी मिटटी डलवा कर साफ सफाई कर कचरा से मुक्त किया. पैक्स की जमीन में लगने वाले साप्ताहिक हाट को भी दुरुस्त करते हुए वहां के स्थानीय सब्जी दुकानदारों के बीच देर रात होने पर बिजली का व्यवस्था कराया गया. पूरे सीमांचल के अंदर में इतने कम उम्र के युवा पैक्स अध्यक्ष की सरहानीय कार्य को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह ही नहीं बल्कि विभिन्न तरह के चर्चाएं भी हो रही हैं. पैक्स अध्यक्ष ने किसानों के हित के लिए 1000 एमटी के नए गोदाम के लिए एनओसी लेकर कार्य आरंभ किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




