यश राजकुमार पोद्दार 472 अंक लाकर जिले में पाया छठा स्थान

यश राजकुमार पोद्दार 472 अंक लाकर जिले में पाया छठा स्थान
आजमनगर आरके हाई स्कूल आजमनगर में रेगुलर स्टूडेंट के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले यश राजकुमार पोद्दार 472 अंक लाकर जिला में छठे पायदान पर है. आजमनगर बाजार स्थित पोद्दार टोली निवासी सत्यम पोद्दार के सुपुत्र यश राजकुमार पोद्दार बगैर कोई कोचिंग किये मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा में इस मुकाम तक पहुंचे हैं. यश राजकुमार पोद्दार ने बताया कि सरकारी सहायता मिले तो आगे जाकर देश सेवा में अपनी भूमिका निभाने को तैयार है. पिता सत्यम पोद्दार माता रेशम देवी सोना चांदी के कारीगर के कार्य कर मेरी पढ़ाई लिखाई में अपेक्षित सहयोग किया हैं. आजमनगर बाजार के विभिन्न कोचिंग के टीचर की सलाह के कारण भी सफलता उसे मिली. यशराज कुमार पोद्दार ने कहा कि सेल्फ स्टडी से लोग बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं. कड़ी मेहनत और मशक्कत से कम खर्च पर पठन पाठन पुरी की जा सकती है. बेटे की सफलता से माता-पिता काफी खुश नजर आ रहे थे. माता-पिता ने मिठाई खिलाकर बेटे की हौसला अफजाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










