राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रतिमा स्थापित कर की गयी पूजा

Updated at : 18 Sep 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रतिमा स्थापित कर की गयी पूजा

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रतिमा स्थापित कर की गयी पूजा

विज्ञापन

– गाजे बाजे के साथ शिल्पकार भगवान विश्वकमा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन कटिहार गाजे बाजे के साथ शिल्पकार भगवान विश्वकमा की प्रतिमा का विसर्जन गुरूवार देरशाम तक किया गया, विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखे नम रहीं. इससे पूर्व राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में भगवान विश्वकमा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा श्रद्धापूर्वक की गयी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के कार्यशाला प्रांगण में स्थापित भगवान विश्वकमा की प्रतिमा के साथ कार्यशाला में स्थापित सभी मशीनों एवं उपकरणों की विधिवत रूप से पूजा की. पूजा उपरांत सभी छात्रों एवं उपस्थित जनों के बीच प्रसाद का वितरण किया. पूरे आयोजन की व्यवस्था एवं सजावट में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र समन्वयकों रुपेश, अमन, मोनू, प्रीतम, अनमोल, प्रियांशु, रॉकी, अभिषेक, सुमित,नारायण, अश्विनी, रौशन,संगम, बैजनाथ एवं नचिकेता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं कार्यशाला सहायक सुमंत कुमार एवं यांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष इंजीनियर नरेंद्र कुमार ने पूजा की सभी तैयारियों का संचालन किया. इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकगण, प्रयोगशाला सहायक, तकनीकी सहायक तथा गैर-शैक्षणिक कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और श्रद्धाभाव से पूजा में सम्मिलित हुए.विसर्जन के दौरान थर्ड सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने भाग लिया, भगवान विश्वकमा की प्रतिमा का विसर्जन भसना में की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन