विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 May 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के श्रीगांधी स्मृति भवन गुरूबाजार में संस्था के सचिव नागेन्द्र चौरसिया की अध्यक्षता में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रशिक्षु बीडीओ देवाशीष मिश्रा, बीडीओ किशोर कुणाल, बीपीआरओ सह प्रभारी बीइओ माधवेन्द्र कुमार, पुअनि छोटू कुमार, जिलापार्षद गुणसागर पासवान, बीससूत्री अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों ने विश्व प्रेस स्वत्रंता दिवस कार्यक्रम में बताया कि 3 मई 1991 में प्रेस की स्वतंत्रता की मान्यता की घोषणा विंडहोक में की गयी. इसका उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता का सम्मान और समर्थन करना है. यह दिन पत्रकारों को स्वतंत्र रूप से काम करने के अधिकार को उजागर करता है. साथ ही यह अभिव्यक्ति की आज़ादी के महत्व को दर्शाता है. प्रेस की स्वतंत्रता कई मायने में जरूरी है. स्वतंत्र पत्रकारिता से समाज एवं देश के विकास में कई तरह से सहयोग मिलता है. कार्यक्रम में जदयू जिला महासचिव सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य चन्द्रमोहन सिंह, कांग्रेस नेता दिलीप कुमार ठाकुर, उमेश कुमार यादव, फैजूल, एसआई सज्जन कुमार, कन्हैया कुमार, रवि सिंह, प्रवीण आनंद, जीतेन्द्र कुमार, राणा सिंह, भूपेन्द्र नारायण सिंह, डीके मिश्रा, एन सिंह, बंटी सिंह सहित गणमान्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन