आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से कार्यशाला आयोजित, दिये गये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से कार्यशाला आयोजित, दिये गये निर्देश

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से कार्यशाला आयोजित, दिये गये निर्देश

विज्ञापन

कटिहार सिरसा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कटिहार विधानसभा क्षेत्रिय कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गीत के साथ किया गया. जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कार्यशाला का उद्देश्य, संघटनात्मक संरचना एवं आगामी विधानसभा चुनाव के निमित्त सभी कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व का भान कराया. उन्होंने सरल तरीके से सभी उपस्थित पार्टी पदाधिकारी का ध्यान बूथ सशक्तिकरण की ओर आकृष्ट कराया और पदाधिकारी को पार्टी के निर्देश पर समय अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया. पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मतदान केंद्र पर करनीय कार्य की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य में भी पूरी सजकता के साथ अपने मतदान केंद्र के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का आग्रह किया. पूर्व उप मुख्यमंत्री के अतिरिक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह आदि ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपस्थित पार्टी पदाधिकारी का ध्यान आगामी विधानसभा चुनाव की ओर दिलाते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तन्मयता से करने की बात कही. बैठक में महापौर उषा देवी अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह, विधानसभा संयोजक धर्मनाथ तिवारी, कटिहार ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष गौतम वर्मा, हसनगंज मंडल के अध्यक्ष राजकुमार मंडल, नगर पश्चिम मंडल के अध्यक्ष उमेश कुमार पासवान, नगर उत्तर मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष निलेश ठाकुर, मंडल प्रभारी क्रमशः बब्बन झा, अजय दास, प्रमोद महतो, वीरेंद्र यादव, चंद्रशेखर जायसवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह, सीमा झा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ श्याम नारायण पोद्दार, लक्खी प्रसाद महतो, चंद्र भूषण ठाकुर के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन