महागठबंधन उम्मीदवार को कार्यकर्ताओं ने जीताने का लिया संकल्प

Updated at : 22 Oct 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
महागठबंधन उम्मीदवार को कार्यकर्ताओं ने जीताने का लिया संकल्प

महागठबंधन उम्मीदवार को कार्यकर्ताओं ने जीताने का लिया संकल्प

विज्ञापन

प्राणपुर विधानसभा चुनाव को लेकर बस्तौल चौक के बेतल मिशन परिसर में राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास की अध्यक्षता में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. विधानसभा क्षेत्र के राजद उम्मीदवार इशरत परवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि फिरका परस्त सरकार को बदलने का समय आ गया है. हाथ से न गंवायें. महागठबंधन के सभी कार्यकर्ता एकजुटता का परिचय देते हुए उखाड़ फेंकने का संकल्प लें. महागठबंधन के वरिष्ठ नेता खुर्शीद आलम, मजिरुउददिन, जवाहर मंडल, प्रमोद कुमार सिंह, अब्दुल्ला, पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार मंडल, सुबोल यादव, मदन यादव, इसराइल सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा गया कि महागठबंधन के सभी कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक करते हुए महागठबंधन के पक्ष में मतदान कराने को लेकर अपील करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन