तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुट जायें कार्यकर्ता

Updated at : 11 May 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुट जायें कार्यकर्ता

तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुट जायें कार्यकर्ता

विज्ञापन

कोढ़ा राजद की ओर से कोढ़ा प्रखंड के कोल्ड स्टोर परिसर में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया.इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दीपक दास ने किया. राजद नेताओं ने कहा कि यदि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनती है तो आमलोगों को कई योजनाओं का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी सरकार सामाजिक न्याय के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ेगी और हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लायेगी. जिसमें माई बहिन योजना के तहत राज्य की हर जरूरतमंद महिला को 2500 प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जायेगी. वृद्धजन पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1500 प्रति माह कर दिया जायेगा. हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करायी जायेगी. शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में भी कई नई योजनाएं लागू करने की बात कही गयी. मौके पर पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी, बहादुरगंज विधायक अंजर नईमी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, राजद युवा प्रदेश महासचिव राजेश कुमार, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन, महिला अध्यक्ष पूनम दास, युवा नेता रजत नीलकमल, पूर्व विधायक अनिल यादव जावेदुर रहमान, मुस्ताक, जगत नारायण सिंह, भोला पासवान सहित कई अन्य स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे. जबकि संचालन की जिम्मेदारी फलका प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान ने निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन