बगैर प्रशिक्षण दिये पोल पर चढ़ाकर लिया जा रहा काम

Updated at : 21 Sep 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
बगैर प्रशिक्षण दिये पोल पर चढ़ाकर लिया जा रहा काम

बगैर प्रशिक्षण दिये पोल पर चढ़ाकर लिया जा रहा काम

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आयी है. विभाग के मानव बल सुरेश कुमार लगातार हाई वोल्टेज तारों की मरम्मति के लिए स्थानीय ग्रामीण युवकों को बिना किसी प्रशिक्षण व सुरक्षा उपकरण के पोल पर चढ़ाया जा रहा है. यह प्रक्रिया न केवल नियमों का उल्लंघन है. बल्कि ग्रामीण युवकों की जान को सीधा खतरे में डाल रही है. लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के इस तरह के कार्य से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. विभागीय मानव बल सुरेश कुमार ग्रामीण युवकों को बुलाकर काम कराते हैं. उन्हें न तो हेलमेट, ग्लव्स और बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरण दिए जाते हैं, न ही किसी तरह की बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. जब पत्रकारों ने इस मामले में सवाल पूछे तो सुरेश कुमार भड़क गये और जवाब देने से बचते नजर आये. यह रवैया विभाग की मनमानी और जवाबदेही की कमी को उजागर करता है. पोल पर चढ़े ग्रामीण युवक से जब बातचीत करने की कोशिश की गई, तो वह भागते नजर आये. ग्रामीणों का कहना है कि विभाग अगर काम करवाना चाहता है तो उसे स्थायी और प्रशिक्षित मिस्त्रियों की नियुक्ति करनी चाहिए, न कि गांव के युवकों की जान जोखिम में डालनी चाहिए. इस मामले में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी व बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है. बिजली विभाग के कन्या विद्युत अभियंता पंकज ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी. यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मानवबल को निजी व्यक्तियों से बिजली का काम कराने का अधिकार नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन