महिला को सांप ने डंसा, इलाज के लिए कराया भर्ती

Updated:
विज्ञापन
महिला को सांप ने डंसा, इलाज के लिए कराया भर्ती

प्रखंड के चौकिया पहाड़पुर पंचायत के वार्ड संख्या गदाई दियारा निवासी 55 वर्षीय ललिता देवी को शौच जाने के दौरान मंगलवार को सांप ने डस लिया.

विज्ञापन

अमदाबाद. प्रखंड के चौकिया पहाड़पुर पंचायत के वार्ड संख्या गदाई दियारा निवासी 55 वर्षीय ललिता देवी को शौच जाने के दौरान मंगलवार को सांप ने डस लिया. पीड़ित महिला को लेकर उसके परिजनों ने नाव से गंगा नदी पार कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में ललिता देवी का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. इस संदर्भ में ललिता देवी के भतीजा शिव मुनि चौधरी ने बताया कि चारों तरफ बाढ़ का पानी फैला हुआ है. ललिता देवी शौच के लिए गयी थी. इसी दौरान जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया. बताया कि उसकी चाची का इलाज सदर अस्पताल कटिहार में चल रहा है. उसकी स्थिति सामान्य जनक बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन