भोजन बनाने के दौरान महिला झुलसी, इलाजरत

Updated:
विज्ञापन
भोजन बनाने के दौरान महिला झुलसी, इलाजरत

भोजन बनाने के दौरान महिला झुलसी, इलाजरत

विज्ञापन

अमदाबाद अमदाबाद प्रखंड के बैदा पंचायत के वार्ड नंबर 12 छरका टोला गांव में सोमवार को खाना बनाने के दौरान 32 वर्षीय महिला गंभीर रुप से झुलस गयी. गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल कटिहार में भर्ती कराया. मुखिया प्रतिनिधि जमाल ने बताया कि बैदा पंचायत के वार्ड नंबर 12 के छरका टोला गांव निवासी मोतिउर रहमान की 32 वर्षीय पत्नी सबीना खातून दिन करीब 12:00 लकड़ी वाले चूल्हे पर खाना बना रही थी. उसके कपड़े में आग पकड़ लिया. वह गंभीर रूप से झूलस गयी थी. बताया कि बैदा पंचायत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद की अधिक रहने के कारण सदर अस्पताल कटिहार भर्ती कराया गया है. सबिना खातून के पति मोतिउर रहमान ने बताया कि सबीना खातून बुरी तरह झूलस गयी थी. बैदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने मानवता का मिसाल देते हुए अपनी निजी वाहन से उनकी पत्नी सबीना खातून को सदर अस्पताल कटिहार में ले जाकर भर्ती कराया. सबीना खातून का इलाज चल रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जमाल हमेशा समाज सेवा को लेकर तत्पर रहते हैं. ऐसी कई घटनाओं में मुखिया प्रतिनिधि ने अपनी निजी बहन से लोगों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया है. लोगों की सहायता करने पर लोगों ने मुखिया प्रतिनिधि की सराहना की.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन