देसी शराब बनाते महिला 135 लीटर शराब संग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
देसी शराब बनाते महिला 135 लीटर शराब संग गिरफ्तार

देसी शराब बनाते महिला 135 लीटर शराब संग गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के तिरसैनी वार्ड संख्या 08 में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला राधा देवी पति मुकेश चौधरी, अपने घर के पीछे बनी झोपड़ी में अवैध रूप से देसी चुलाई शराब तैयार कर रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर झोपड़ी से करीब 135 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की. फिलहाल आरोपित महिला को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस द्वारा इस मामले में शराब निर्माण एवं तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन